Uncategorized

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कोष्टापारा नंदी चौक में मंडलस्तरीय जनचौपाल संवाद का हुआ आयोजन


धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन मे चलाए जा रहे वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत महिमासागर मंडल कांग्रेस कमेटी अंतर्गत (ब्लॉक धमतरी ग्रामीण) के कोष्टापारा वार्ड स्थित नंदी चौक में मंडलस्तरीय जनचौपाल संवाद का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धमतरी शहर मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा भरत नाहर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनकर सहित उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने वार्ड वासियो से सीधा संवाद करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं व जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। इस दौरान महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी विक्रांत पवार, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमति शास्त्री सोनवानी, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजेश पांडे, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर आशुतोष खरे, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर देवेंद्र देवांगन, श्रीमति समीना अंजुम, यशवंत पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता साथी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!