Uncategorized

ग्राम सोरम में वोट बचाओ-देश बचाओ जनचौपाल आयोजित, धान खरीदी में देरी से लेकर वोट चोरी तक के मुद्दों पर हुई चर्चा

खरीदी में देरी होने से किसानों को आर्थिक एवं व्यवस्थागत परेशानियों का सामना करना पड़ता है- ओंकार साहू

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है- मोहन लालवानी

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में संचालित वोट बचाओझ्रदेश बचाओ अभियान के तहत अछोटा मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम सोरम में मंडल स्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर किसानों की समस्याओं, लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने धान खरीदी में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान खरीदी किसानों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। खरीदी में देरी होने से किसानों को आर्थिक एवं व्यवस्थागत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को समय पर धान खरीदी सुनिश्चित कर किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंकाओं और वोट चोरी से जुड़े सवालों को गंभीरता से उठाते हुए उन्होंने आम नागरिकों से अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने मेला-मड़ई और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मेला-मड़ई हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और पारंपरिक पहचान के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से गांवों की परंपराएं और लोककला पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती हैं। इसलिए हमारी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना आवश्यक है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओö अभियान के तहत धमतरी ग्रामीण ब्लॉक के सभी मंडलों में जनचौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को उनके लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!