Uncategorized

डा भंवर सिंह पोर्ते सेवा सम्मान निर्णायक मंडल में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह शामिल

छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास अनुसूचित जातिविकास अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डा भंवर सिंह पोर्ते सेवा सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मान 2024 हेतु शासन द्वारा सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के अध्यक्षता में छः सदस्यीय निर्णायक मंडल (जूरी)गठित की गई है। इस समिति में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा श्रीमती पिंकी शिवराज शाह को सम्मिलित किया गया है।इस समिति में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची,पूर्व विधायक तपकरा भरत साय, पूर्व विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले एवं सचिव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग को सम्मिलित किया गया है।यह समिति आदिवासियों की सेवा एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक स्वैच्छिक संस्था को डा भंवर सिंह पोर्ते सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयन करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!