Uncategorized
नाबालिग से दुष्कर्म एवं लैंगिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नाबालिग को प्रेम एवं विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

धमतरी। रूद्री पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से लैंगिक अपराध के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी हरिशंकर सेन,सेवक राम सेन पिता 19 वर्ष, थाना रूद्री,जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत पर थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीडि़ता का कथन,चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपन्न की गई। संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बता दे कि आरोपी पर नाबालिग को प्रेम एवं विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है।

