Uncategorized

जिला टॉपर रही विद्या कुंज स्कूल की छात्रा महक बुरड़

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती सुमन तिवारी एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कल 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया , जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी का परीक्षा परिणाम 97.85 प्रतिशत रहा l कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 140 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 137 विद्यार्थी सफल रहे l वही 3 विद्यार्थी कंपार्टमेंट में रहे ,जो विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है l
विद्यालय के सम्मानित प्राचार्य ने बताया कि हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत ही प्रशंसनीय रहा ,जो पूरे धमतरी जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया l महक बुरड़ पूरे धमतरी जिला में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही l इसी क्रम में लावण्या गुप्ता 96.8 प्रतिशत, इशिता दिवाकृति एवं अराध्या शर्मा 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया l कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम में 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 107 विद्यार्थी एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 विद्यार्थी हैं l समस्त सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती सुमन तिवारी एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!