Uncategorized

प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित लीलर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

प्राथमिक शाख कृषि सहकारी समिति मर्यादित लीलर की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी-मोनिका देवांगन

ग्राम लीलर में प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित लीलर के शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव के गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से समिति का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की यह पहल किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज, ऋण एवं अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे खेती को नई गति मिलेगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक शाख कृषि सहकारी समिति मर्यादित लीलर की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री एवं सहकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। इससे किसानों का समय और लागत दोनों बचेंगे तथा उनकी आय में वृद्धि होगी।
अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। किसानों से समिति का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा इसे मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।अंत में समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, सूर्या नेताम पूर्व जनपद सदस्यभाई सखाराम नेताम पूर्व समिति अध्यक्ष, भाई सोहन यादव जी प्राधिकृत अधिकारी समिति अछोटा नोडल अधिकारी श्री गोस्वामी , शाखा प्रबंधक किशनचंद यदु ,समिति प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, लेखपाल खिलेश्वर चंद्राकर, लिपिक सोमेंद्र साहू , समिति के समस्त कर्मचारीगण आश्रित ग्राम लीलर, भंवरमरा,बागोड़ार, अरौद,भरारी, जोगीडीह से बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!