Uncategorized

जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन के मुख्य अतिथ्य मे ग्राम परसुली में जोगी तालाब शेड निर्माण एवं बोर खनन कार्य का भूमिपूजन संपन्न

ग्राम परसुली में जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन के मुख्य अतिथ्य एवं जनपद सदस्य श्रीमती गीतेश्वरी साहू के अध्यक्षता में जिला पंचायत के 15वें वित्त आयोग की राशि से जोगी तालाब में शेड निर्माण कार्य तथा जनपद पंचायत के 15वें वित्त आयोग की राशि से बोर खनन कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। जोगी तालाब में शेड निर्माण होने से ग्रामीणों को वर्षा एवं धूप से सुरक्षा मिलेगी तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। वहीं बोर खनन कार्य से ग्राम में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग ग्राम स्तर पर आवश्यक सुविधाओं के निर्माण में किया जा रहा है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। जनपद सदस्य श्रीमती गीतेश्वरी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच प्रेमु चंद्रवंशी, उप सरपंच घनश्याम बांधे, भाजपा जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, मंडल महामंत्री निरंजन साहू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर गजेंद्र साहू सहित सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासियों ने इन विकास कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!