Uncategorized

ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस का चौथा बड़ा अभियान:150 स्थानों पर दबिश, नशे तथा नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

4 सूखे नशे के सौदागर,17 आबकारी एक्ट एवं 1 व्यक्ति देशी कट्टा के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार,30 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

आईजी रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसपी धमतरी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस द्वारा कल शाम से लेकर सुबह एक विशेष सघन अभियान निश्चय चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 150 स्थानों पर दबिश दी गई एवं संदेहियों को चेक किया गया।
इस दौरान अलग-अलग कुल 30 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश,असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई.
थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना अर्जुनी, थाना कुरूद एवं थाना भखारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
जिसमें कुल 4 प्रकरण,4 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं।कुल 3.97 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया.एनडीपीएस.एक्ट में गिरफ्तार आरोपी हेमंत पांडेय पिता अशोक पांडेय 26 वर्ष स्टेशन पारा धमतरी, हाल महिमा सागर वार्ड,मैला गढ्ढा के पास अटल आवास धमतरी, गुलशन कुमार साहू पिता खेमलाल साहू 28 वर्ष,सरसोंपुरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी,लिखेन्द्र कुमार साहू पिता हेमलाल साहू 22 वर्ष वार्ड नं 12 मिनी माता चौक भठेली,थाना भखारा, भूपेंद्र साहू पिता लक्ष्मी साहू 22 वर्ष इंद्रानगर कुरूद, थाना कुरुद शामिल है.
आबकारी एक्ट 34(2) में 6 प्रकरण में 6 व्यक्तियों से कुल 113.96 लीटर अवैध शराब जप्त किया है।एवं 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण मे 10 व्यक्ति एवं 36(च) में 01 प्रकरण 01व्यक्ति के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कुल 17 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
धारा 170,126,135 बीएनएसएस. के तहत 30 प्रकरण 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया हैआर्म्स एक्ट मे. 1 प्रकरण 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसमें 1नग 12 बोर देशी कट्टा(पिस्टल ),02 नग 12 बोर कारतुस जप्त किया गया।आरोपी का नाम
रवि नायक उर्फ भूरी नायक पिता सुरेश नायक,23 वर्ष पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी, है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!