गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन का हरमीत सिंह होरा ने किया स्वागत-अभिनंदन, लिया आशीर्वाद
जिलेवासियों को दी गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गुरु नानक देव जी के अनुयायियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा इस पावन अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हरमीत सिंह होरा ने समस्त सिख समाज, नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, सद्भाव, समानता और सेवा का अनुपम संदेश देता है। उनके द्वारा दिया गया संदेश ‘एक ओंकार सतनामÓ, ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छकोÓ आज भी पूरे मानव समाज को सत्य, ईमानदारी, परिश्रम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हरमीत सिंह होरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और कुरीतियों को दूर कर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया। उनके विचार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।
