Uncategorized

अवैध नल कनेक्शन को 10 दिनों के भीतर कराएं वैध, निगम के जल विभाग से करें संपर्क

टैक्स वसूली अभियान तेज, 30 अप्रैल तक नहीं लगेगा अधिभार

उपायुक्त पीसी सार्वा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली, आगामी दिनों में अवैध नल कनेक्शन की जांच करने और सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश

धमतरी। नगर पालिक निगम द्वारा शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं अवैध नल कनेक्शनों पर नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन उपभोक्ताओं के पास अवैध नल कनेक्शन हैं, वे आगामी 10 दिनों के भीतर अपने कनेक्शन को वैध करा लें। इसके लिए संबंधित उपभोक्ताओं को नगर निगम के जल विभाग में संपर्क कर कनेक्शन को वैध कराने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उपायुक्त पीसी सार्वा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली और आगामी दिनों में अवैध नल कनेक्शन की जांच करने और सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर कनेक्शन वैध नहीं कराने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना, कनेक्शन विच्छेदन सहित अन्य कानूनी कार्यवाही शामिल हो सकती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों का सही प्रबंधन करना एवं सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराना है।इसके साथ ही नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली अभियान भी तेज कर दिया गया है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया कर तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 का भुगतान समय पर करें। विशेष रूप से 30 अप्रैल तक कर जमा करने पर किसी भी प्रकार का अधिभार (पेनल्टी) नहीं लगाया जाएगा, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि आयुक्त प्रिया गोयल ने टैक्स वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए है।निगम प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि वे नियमों का पालन करते हुए अपने नल कनेक्शन को वैध कराएं और समय पर टैक्स का भुगतान कर निगम को सहयोग प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!