Uncategorized

साहू समाज की आज भव्य बाइक रैली, कल मनाई जाएगी मां कर्मा जयंती

तहसील साहू समाज शहर धमतरी द्वारा माँ कर्मा जयंती महोत्सव का किया जा रहा आयोजन

जिलाध्यक्ष गणेशराम साहू ने समाजजनों से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील

धमतरी। तहसील साहू समाज शहर धमतरी द्वारा माँ कर्मा जयंती पर कल 15 मार्च को महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन से एक दिन पूर्व 14 मार्च को शाम 4 बजे युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी।
रैली मां विंध्यवासिनी मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्ग सदर बाजार, मकई चौक, नया बस स्टैण्ड, अर्जुनी चौक से वापस पुराना बस स्टैण्ड शिवाजी चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए मां कर्मा चौक में सभा के रुप में सम्पन्न होगी। जहां मां कर्मा की महाआरती की जाएगी। उक्त आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष गणेशराम साहू ने समाजजनों से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे एकलव्य खेल परिसर में माँ कर्मा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साहू छात्रावास भवन बांसपारा पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक पर विशेष महाआरती का आयोजन किया गया है। महाआरती के पश्चात शोभायात्रा छत्रपति शिवाजी चौक, शिव चौक, दुर्गा चौक से तहसील कार्यालय होते हुए साहू छात्रावास बांसपारा में सभा के रूप में परिणित होगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तहसील अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र साहू, भगवती साहू संरक्षकगण रोहित कुमार साहू, यशवंत कुमार साहू, गोपीकिशन साहू, विजय गौतम साहू, डॉ गिरीश साहू, रामेश्वर साहू के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी सदस्य जुटे हैं। महिला प्रकोष्ठ की संतोषी साहू, जानकी साहू व अन्य सदस्य भी घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!