Uncategorized

488 ग्राम गांजा के साथ नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 28,900 रुपये का मशरूका जप्त

महिमासागर वार्ड मुक्तिधाम के पास गांजा बिक्री करते दो युवक पकड़ाए


धमतरी। सिटी कोतवाली पुलिस सूचना प्राप्त हुई कि महिमासागर वार्ड नहर पार स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। पुलिस को देखते ही गांजा खरीदने आए कुछ लोग मौके से भाग गए, वहीं मौके पर मौजूद दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश सोनकर (22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक साथ था। तलाशी लेने पर विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे क्रीम रंग के थैले से पारदर्शी पॉलीथीन में मादक पदार्थ गांजा (कुल वजन 488 ग्राम) एवं 20 नग प्लास्टिक के छोटे रेपर बरामद हुए। वहीं आरोपी मुकेश सोनकर के पास से गांजा बिक्री की नगदी रकम 4,500 रुपये जप्त की गई। बरामद 488 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 24,400 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 28,900 रुपये का मशरूका जप्त किया गया। उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी मुकेश सोनकर के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!