Uncategorized

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती, सुआ नृत्य एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर के पावन अवसर पर कलेक्टर परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के समक्ष जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य महाआरती एवं पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, अस्मिता एवं गौरव को बनाए रखने तथा प्रदेश के विकास और सामाजिक एकता में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लक्ष्मण पहलवान, निखिलेश दीवान, शिवा प्रधान, डोमेश्वर साहू, खिलेश्वर साहू, मोहनी साहू, शमीना अंजुम, भारती साहू, रितु प्रधान, मंजू टेमरे, पूजा यादव, भारती सोनी, अमित वर्मा, यशवंत साहू, युमेश देवांगन, गेंदराम, सोमन राम एवं भेमन साहू सहित संस्थान के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण संकल्प भी लिया कि धमतरी शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए कलेक्टर, महापौर एवं विधायक से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही जिस स्थान पर वर्तमान में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित होगा, उस चौक का नाम ‘छत्तीसगढ़ महतारी चौकÓ रखने की मांग की जाएगी। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी पहचान, संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा एवं सम्मान से आने वाली पीढिय़ों में अपनी माटी, अपनी संस्कृति और अपने छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना जागृत होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जन तक छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान का संदेश पहुंचाना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!