Uncategorized

युवाओं को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता है – कोमल संभाकर

फिंगेश्वर में सतनामी समाज के सक्रिय युवाओं की हुई बैठक, सामाजिक भागीदारी पर हुआ मंथन


धमतरी। फिंगेश्वर में सतनामी समाज के युवा नेतृत्वकर्ता कोमल संभाकर के आतिथ्य में समाज के सक्रिय युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। युवा नेतृत्वकर्ता कोमल संभाकर ने कहा कि समाज के युवाओं को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में सकारात्मक पहल करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में युवाओं के कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार के अवसरों तथा समाज के युवाओं को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित युवाओं ने सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, संगठन और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से ऐसे संवाद और बैठकों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। राजेश मांडले, सूरज मांडले, किशोर मांडले, चंदन खरे, साहस मांडले, अजय बंजारे, सागर गायकवाड मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!