Uncategorized

मगरलोड पुलिस ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं सघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बोदल बाहरा स्थित घाट मंदिर के पास कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए. जिनमे डीहूराम लहरे, पिता मंथीर लहरे, 30 वर्ष, पकेश्वर लहरे, पिता पन्नालाल लहरे, 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जामली, थाना मगरलोड शामिल है.
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 के 6320 कीमती 18,000 रुपये को भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 22,000 रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 102/26, धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!