Uncategorized

बिना भेदभाव के नगर पंचायत कुरुद द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही रहेगी जारी-ज्योति चंद्राकर

नगर पंचायत कुरूद मे परिषद का विशेष बैठक अध्यक्ष कक्ष आहुत किया गया जिसमे अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, उपाध्यक्ष देवव्रत साहू , नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू , सभापतिगणो मे मिथलेश बैस, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, वरिष्ठ पार्षदों में रजत चन्द्राकर, मनीष साहू विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, पार्षदों में रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, उत्तम साहु, अर्जुन ध्रुव के द्वारा नगर को सुंदर और व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न सुझावो के साथ निर्णय लिये गये, कुरूद नगरवासियों को अच्छे सुविधाएं देने के लिए हमारे वर्तमान परिषद संकल्पित है, अगामी समय में यहां की हर व्यवस्था जनहितों से जुड़े होंगे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने अतिक्रमण अभियान सप्ताह में सभी जनप्रतिनिधियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये, अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा अभियान निरंतर चलता रहेगा, अव्यवस्था के लिए नगरवासियों को शासन के नियमों के साथ नोटिस प्रकिया पश्चात बग़ैर कोई भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!