Uncategorized

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर स्कूली वाहनों का किया गया निरीक्षण

नियमों के अनुरूप पाये गये सभी वाहन, चालक-परिचालकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

धमतरी, 13 जून 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज नगरी रोड स्थित भोयना परिवहन कार्यालय परिसर में स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान में जिला परिवहन अधिकारी, परिवहन उड़नदस्ता, यातायात प्रभारी एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक संस्थानों एवं लीज अनुबंध के तहत संचालित 41 स्कूल बसों की जांच की गई। संतोषजनक रूप से सभी वाहन निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप पाए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी चालक एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। परीक्षण में 04 चालक मधुमेह से ग्रसित पाए गए, जबकि 03 चालकों की नेत्र दृष्टि में कमजोरी पाई गई। स्वास्थ्य टीम द्वारा इन चालकों को इलाज उपरांत ही वाहन संचालन करने की समझाइश दी गई। यह निरीक्षण स्कूल बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि सभी स्कूली वाहन सुरक्षित, नियमबद्ध और स्वास्थ्यप्रद रूप से संचालित हो सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!