Uncategorized

मानसिकता में बदलाव से ही सहकारिता सफल होगी : डॉक्टर दीक्षित


धमतरी। विकासखंड मगरलोड क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भोथीडीह में जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतिम माह के प्रथम दिवस 9 दिसंबर को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पैक्स भोथीडीह के प्राधिकृत अधिकारी शत्रुघ्न साहू, पूर्व अध्यक्ष पैक्स मेघा के फूल सिंह साहू, जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू, प्रबंधक ए पी गुप्ता, प्रवक्ता डॉक्टर ए एन दीक्षित, वरिष्ठ कृषक भोथीडीह एवन लाल साहू की उपस्थिति में हुआ। प्रवक्ता डॉक्टर दीक्षित ने कहा कि वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे वर्ष सहकारिता आंदोलन की समीक्षा हेतु देश भर में व्यापक विचार विमर्श की प्रक्रिया चलाई गई, जो अभी भी जारी है। यह तथ्य स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आता है कि सहकारी समितियां आमतौर पर अकुशल प्रबंधन की शिकार है। वर्तमान में यह वातावरण बन गया है कि सहकारी समितियां एक स्वायत्त, सदस्य आधारित व्यवसायिक संगठन के स्थान पर एक अर्ध सरकारी विभाग की तरह काम कर रही है। सहकारी क्षेत्र की अकुशलताएं इन समितियो में भी गहरे बैठ गई है। हर समिति के सदस्यों में समिति के सुचारू संचालन हेतु कोई उत्साह नहीं है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!