Uncategorized

51 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ अवैध विक्रेता को कुरुद पुलिस ने किया गिरप्तार

कुरुद पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने हेतु लाल रंग के हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल में कोकड़ी पुल तरफ ले जा रहा है की सूचना पर थाना कुरुद द्वारा रेड कि कार्यवाही कि गई।
जहां पर लाल रंग के हीरो स्ट्रीम मोटर साइकिल में गोपेश साहू पिता तेज राम साहू 33 वर्ष निवासी कोकड़ी,थाना कुरूद नाम का व्यक्ति अपने लाल रंग के मोटर सायकिल के सीट में एक बैग रखकर बिक्री करते मिला जो अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था जिसको रंगे हाथ पकड़ा गया,पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले भाग गए,जहां पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष संदेही व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम गोपश साहू जिसके पास से एक थैला में 51 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 5,610रूपये एवं बिक्री रकम 1620रूपये प्रयुक्त हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल क्र.सी.जी.04एम.बी.9081 मोटरसाइकिल किमती 40,000 रूपये जुमला किमती 47230रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में सउनि. कमिल चन्द्र सोरी,आर.किशोर देशमुख,दीपक साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!