Uncategorized

बोलबम कांवरिया कल्याण संघ का विशाल भंडारा सम्पन्न, महापौर रामू रोहरा ने प्रसाद ग्रहण कर दी शुभकामनाएं

धमतरी। श्रावण मास के पावन अवसर पर बोलबम कांवरिया कल्याण संघ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित शिव महापुराण का समापन इस वर्ष भी अत्यंत धार्मिक गरिमा और भव्यता के साथ हुआ। समापन दिवस पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर प्रांगण में बड़े-बड़े पंडाल सजे थे, जहां भक्ति और सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। युवक-युवतियां, महिलाएं और बुजुर्ग पूरी निष्ठा के साथ प्रसाद वितरण में जुटे हुए थे।नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा विशेष रूप से इस भंडारे में पहुंचे। उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा बोलबम कांवरिया संघ द्वारा 34 वर्षों से इस धार्मिक कार्यक्रम को निरंतरता देना अद्वितीय है। धरमतराई की पावन भूमि के कण-कण में धर्म और आस्था विद्यमान है, और यहां के धर्मप्रेमी ऐसे आयोजनों के माध्यम से इसे प्रमाणित करते हैं।भंडारे में अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, विभा चंद्राकर, तल्लीन पूरी गोस्वामी, संतोष सोनकर, हेमंत बंजारे, कुलेश सोनी, संजय देवांगन, चंद्रभागा साहू, ईश्वर सोनकर, सैलेंद्र रजक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता में सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!