महावर वैश्य महिला समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया आंवला नवमी पर्व

धमतरी। महावर वैश्य महिला समाज धमतरी के तत्वाधान में पावन पर्व आंवला नवमी का भव्य एवं धार्मिक आयोजन 18 नवंबर बुधवार को श्रीमती सुनीता महावरजी के निवास स्थानश्री गजानंद किराना स्टोर्स सदर बाजार, धमतरी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्ष सुनीता महावर ने जानकारी देते हुए बताया कि महावर वैश्य महिला समाज धमतरी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से आंवला वृक्ष की विधि-विधान द्वारा पूजा-अर्चना की गई। सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद गणेश वंदना श्रीमती भारती महावर द्वारा गायी गई व भजन श्रीमती तारामणी व बीना महावर द्वारा गाया गया। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य समाज सेविका आशा नरेशचंद श्रोती का सम्मान समाज की अध्यक्ष सुनीता महावर द्वारा किया गया। श्रीमती गुलाबदेवी महावर ने अपने दोनों पोतों डॉ. साकेत व डॉ. देवेश को डॉक्टर बनने की खुशी में समाज को भेंट दी। श्रीमती मधु महावर ने भी समाज को भेंट दी। इस दौरान सी ए अर्चना महावर, उन्नति महावर, सी एस सीमा महावर, स्वीटी महावर, मधु महावर, भारती महावर द्वारा किया गया। संरक्षिका उर्मिला महावर, उपाध्यक्ष उमा महावर, कोषाध्यक्ष शशि महावर गुलाबदेवी महावर, शीला महावर, तारादेवी महावर, मालती महावर, सुशीला महावर, बीना (बाबूलाल) महावर, मंजू महावर, विजय महावर, तारामणी महावर, बीना, सुनीता (अतुल) सविता, मधु, अंजना, सपना, उन्नति, रिया, प्रतिभा, सुप्रिया, नीतू, कनक, सुरभि, भारती, क्षमा, स्वीटी, कृति, पूनम, अर्चना, सीमा, मेघा, आशा श्रोती आदि उपस्थित थे।
