Uncategorized

धान खरीदी केंद्र बोरसी एवं मोहेरा चेकपोस्ट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कृषक उन्नति योजना के प्रचार-प्रसार, रकबा समर्पण और पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों और सीमावर्ती चेकपोस्टों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कुरूद पीयूष तिवारी , प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख तथा शाखा प्रबंधक मगरलोड द्वारा धान खरीदी केंद्र बोरसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं, किसानों की सुविधा, आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि धान विक्रय के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी खरीदी प्रक्रिया शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। अधिकारियों ने किसानों को कृषक उन्नति योजना के प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पात्र किसानों को रकबा समर्पण के संबंध में जागरूक करने तथा वास्तविक खेती के अनुरूप पंजीकृत रकबे का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!