Uncategorized

जनता की आवाज उठाने पर विपक्ष को निशाना बनाने का प्रयास, क्या जाँच के नाम पर विपक्ष को दबाने की साजिश रची जा रही है?

जाँच रिपोर्ट अक्टूबर 2026 में निगम को मिली, तो दिसंबर 2025 में महापौर ने किस आधार पर कर दी थी सार्वजनिक पुष्टि कांग्रेस पार्षद दल ने उठाए गंभीर सवाल


धमतरी। नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र देवांगन (विशु), पार्षद योगेश लाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों को लगातार उजागर करने पर विपक्ष को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता की समस्याओं को उठाना और सत्ता पक्ष से जवाब मांगना विपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है, लेकिन जब भी विपक्ष जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाता है, तब उसके सवालों का जवाब देने के बजाय उसे ही निशाना बनाने की परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही हैं। उक्त फर्म नील ट्रेडर्स द्वारा पूर्व में निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर जारी नोटिस के मामले में भी कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। वर्ष 2025 में निर्माण पूर्ण होने के बाद कराई गई पहली जाँच में सड़क की स्ट्रेंथ 30 एन/एमएम स्वायर पाई गई थी जो मानक अनुरूप पायी गई थी। फिर डीजल घोटाले के उजागर के बाद भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा उक्त रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाई गई जिसकी वर्ष 2026 में कराई गई पुन: जाँच में परिणाम अलग आया है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि पुन: जाँच रिपोर्ट नगर निगम को आधिकारिक रूप से 06 अक्टूबर 2026 को प्राप्त हुई, जबकि महापौर द्वारा 27 दिसंबर 2025 को ही समाचार पत्र के माध्यम से उक्त रिपोर्ट के संबंध में सार्वजनिक बयान दिया जा चुका था। जब रिपोर्ट निगम को मिली ही नहीं थी, तो महापौर को उसके निष्कर्षों की जानकारी पहले कैसे हो गई? आखिर किस आधार पर रिपोर्ट की सार्वजनिक पुष्टि की गई?कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम जाँच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। क्या विपक्ष द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कीमत उसे व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाकर चुकानी पड़ेगी? क्या सत्ता और पद का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है?उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी निष्पक्ष तकनीकी जाँच से पीछे हटने वाले नहीं हैं, लेकिन जाँच के नाम पर राजनीतिक प्रतिशोध और विपक्ष को डराने या दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से ब्लॉक शहर अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, आशुतोष खरे, गजानंद रजक, कन्हैया सोनी,गीत राम सिन्हा, भागी ध्रुव, विक्रांत पवार,धनंजय साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!