Uncategorized

रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर रुपकुमारी चौधरी बनी महासमुंद लोकसभा की पहली महिला सांसद – डॉ बीथिका विश्वास

भाजपा जिला मंत्री ने कहा नरेन्द्र मोदी बनेगें तीसरी बार प्रधानमंत्री, देश को तरक्की की राह पर ले जाएंगे आगे

महासमुंद लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जताया कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार
धमतरी। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज की है। जिससे भाजपाईयों में उत्साह का माहौल है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा जिला मंत्री डॉ बीथिका विश्वास ने कहा कि महासमुंद लोकसभा की जनता ने भाजपा को पुन: रिकार्ड मतो से जीताकर स्पष्ट जनादेश दिया है। प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीटों में से महासमुंद में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को भाजपा की रूप कुमारी चौधरी ने 1,45,456 मतो के एक बड़े अंतर से करारी शिकस्त दे यहां की प्रथम महिला सांसद होने का गौरव हासिल करने के साथ ही वह अपनी जीत के माध्यम से कभी सूबे की राजनीति के छत्रप रहे विद्याचरण शुक्ल के जीत के मार्जिन का रिकार्ड तोड़, रिकॉर्ड अपने नाम करने में भी सफल रही है, गौरतलब है कि 1984 के चुनाव में यहां विद्याचरण शुक्ल ने रमेश अग्रवाल को 1,39,140 मतो के अंतर से पराजित किया था जो अब तक का रिकार्ड था। यही नही रूप कुमारी चौधरी ने संसदीय सीट के आठो विधानसभा क्षेत्र से बढ़त भी हासिल की है। इससे स्पष्ट है कि मतदाताओं ने खुले दिल से भाजपा व नवनिर्वाचित सांसद रुपकुमारी चौधरी को स्वीकार किया। वहीं कांग्रेस व उनके प्रत्याशी को सिरे से खारिज कर दिया। उक्त जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए बीथिका विश्वास ने भाजपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताया है।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा जिला मंत्री बीथिका विश्वास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा ने उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन किया और 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही केन्द्र में भाजपा की सरकार व नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान छत्तीसगढ़ की जनता ने दिया है। आज शपथ ग्रहण कर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। जिस प्रकार पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया सभी वर्गो का समुचित विकास किया, दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया। इसी तरह तीसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री भारत को लगातार तरक्की की राह पर आगे ले जाऐंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!