Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश टीम मे पूर्व पार्षद सरिता यादव हुई मनोनीत, बनी प्रचार प्रसार सह मंत्री

धमतरी-:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश टीम में प्रचार प्रसार सह मंत्री के रूप में बनिया पारा वार्ड की पूर्व पार्षद तथा नगर निगम में महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्ष के रूप में अपनी माहिती सेवा प्रदान कर चुकी सरिता पिंटू यादव को मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी श्रीमती यादव महिला मोर्चा की पूर्व कार्यकाल में मीडिया सह प्रभारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर चुकी है। उनकी इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संगठन की मजबूती व सरकार के योजनाओं का जनता को लाभ पहुंचाने रहेंगे समर्पित -: सरिता यादव

एक अनौपचारिक चर्चा में श्रीमती यादव ने बताया कि वे सदैव संगठन के प्रति समर्पित भाव से पूर्व में भी कार्य करती रही है और आगे भी संगठन की मजबूती तथा भारतीय जनता पार्टी के राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करती रहेगी। अपनी नियुक्ति तथा उन पर किए गए विश्वास के लिए उन्होंने प्रदेश संगठन, जिला संगठन तथा सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!