Uncategorized

मैत्री विहार में गरबा महोत्सव, 20 साल बाद परिपाटी पुनर्जीवित

मित्रता की आधारशिला पर बना परिवार है मैत्री विहार- पं.राजेश शर्मा

धमतरी के मैत्री विहार कालोनी में 9 दिन चले मैत्री गरबा महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ, भव्य समापन समारोह में आयोजन के मार्गदर्शक पँ. राजेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।यह आयोजन मैत्री महिला समिति ने किया था, जिसमे नवरात्र के 9 दिनों तक, हर रोज नए ड्रेस कोड और अलग अलग थीम पर गरबा खेला गया, जिसमें कॉलोनी वासी और धमतरी शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, मैत्री विहार में पूरे नौ दिन धर्म, उत्साह और संस्कृति के उजाले में उत्साह का माहौल बना रहा।अंतिम दिन समारोह के मुख्य अतिथि, निगम के पूर्व लोकनिर्माण सभापति प्रकाश शर्मा रहे, प्रकाश शर्मा ने सभी को नवरात्रि और दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि, अब धमतरी में असत्य और अधर्म पराजित होगा और प्राची में एक नए सूरज का उदय होगा।इस पूरे आयोजन के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत पँ. राजेश शर्मा ने बताया कि 35 साल पहले मित्रता की आधारशिला पर मैत्री विहार कालोनी परिवार बना था, जहाँ सांस्कृतिक आयोजनों की स्वस्थ परंपरा को एक बार फिर से जिंदा किया गया है इसके लिए मैत्री महिला समिति को बधाई मिलनी चाहिए।

20 साल बाद परंपरा पुनर्जीवित

मैत्री विहार में गरबा महोत्सव ने दो दशक से कोमा में चल रही उत्सव की परंपरा में प्राण फूंकने का काम किया है, पहले मैत्री विहार में सारे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन का नेतृत्व स्व. वीथिका भट्टाचार्य करती थी, लेकिन उनके निधन के बाद से अचानक ये परंपरा रुक गई थी। अब 20 साल बाद फिर से पँ राजेश शर्मा के मार्ग दर्शन में महिला मैत्री समिति ने इस परंपरा को फिर से जिंदा कर दिया है।
पुरानी परंपरा फिर से शुरू होने से पूरे कॉलोनी में फिर से मित्रतापूर्ण माहौल और उत्साह की लहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!