Uncategorized

हेलो किटी ग्रुप धमतरी ने सत्यांशु दीप का सम्मान भेंट की सहयोग राशि

सार्थक स्कूल के विशेष छात्र सत्यांशु दीप की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि ने शहर को गौरवान्वित किया है। उनका चयन स्पेशल ओलिंपिक्स भारत के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप (एथलेटिक्स) के लिए हुआ है, जहाँ वे छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में हेलो किटी ग्रुप, धमतरी ने एक आत्मीय स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित कर सत्यांशु का सम्मान किया और उन्हें 8,000 की सहयोग राशि भेंट की।लगभग 20 सदस्यों वाले इस किटी ग्रुप की रिंकी लुंकड़ एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि, वे आपसी मिलन, खेल और आनंद के साथ-साथ एक चैरिटी फंड भी बनाते हैं, जिसका उपयोग समय-समय पर सेवाकार्यों में किया जाता है।सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने हेलो किटी ग्रुप की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सम्मान और सहयोग सत्यांशु दीप के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!