Uncategorized

बलिदान दिवस अमर शहीदों की राष्ट्र प्रेम की और शत्रुओं के अत्याचार पर वीरों की आत्मविश्वास से भरी विजय गाथा है- दीपक सिंह ठाकुर

हिन्दू जागरण मंच धमतरी ने महाराणा प्रताप भवन में बलिदान दिवस की पूर्व संध्या 22 मार्च रविवार को भारत माता के चरणों पर दीप प्रज्वलन और वीर सपूतों अमर बलिदानियों भगतसिंह,राजगुरु ,सुखदेव को याद करते हुए उनके चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया उक्त अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा आयाम दीपक सिंह ठाकुर द्वारा बलिदान दिवस की प्रस्तावना रखा ,प्रांत संगठक मंत्री ने हिन्दू जागरण मंच कार्यों के बारे में बताया वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष उपाध्याय ने बलिदान दिवस के बारे में युवाओं को बताते हुए त्याग , समर्पण,देश प्रेम राष्ट्र सेवा की भावना से अपने उद्बोधन में प्रेरित किया मंच में मोहन लाल साहू प्रांत सहसेवा प्रमुख,घनश्याम साहू राजिम विभाग सहकार्यवाह ,जिला सहकार्यवाह सुनील यदु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,हेमराज साहू जिला गौ सेवा अध्यक्ष, एल के साहू अध्यक्ष फ्रीडम एकेडमी इस दौरान मंच से देश भक्ति गीत ममता खालसा ,महेंद्र साहू,निकिता साहू,सिमरन हिंदुजा द्वारा प्रस्तुत किया गया वीर बलिदानियों के सम्मान में भूपूर्व सैनिक परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया जिसमें हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,सहसंयोजक चित्रेश साहू ,डाकेश्वर साहू,प्रतीक सोनी,सनत साहू,युवा आयाम सत्यम सिन्हा,संपर्क प्रमुख अमरदीप महाजन,नगर संयोजक अभिषेक साहू,कुरूद खंड संयोजक संस्कार साहू,युवा आयाम उमाशंकर साहू,धमतरी खंड संयोजक कमल नारायण साहू, तथा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे मंच संचालन और आभार प्रदर्शन जिला संयोजक द्वारा किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!