Uncategorized

रोटरी क्लब अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें

 

धमतरी- रोटरी क्लब अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने वार्ड सहित जिले के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री मोटवानी ने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वृद्धि हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौ माता के प्रति आस्था का पर्व है, वहीं भाई दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इन पर्वों को सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाएं।
सत्येंद्र शर्मा ने वार्डवासियों से अपील की है कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पटाखों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें, बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!