Uncategorized

महापौर रामू रोहरा और आयुक्त प्रिया गोयल ने हटकेशर में नागदेव मंदिर का किया निरीक्षण

जनसहयोग से बन रहा ऐतिहासिक धरोहर

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा एवं आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल ने मंगलवार को हटकेशर स्थित नाग देव मंदिर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। जनसहयोग से बन रहे इस मंदिर को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा गया। मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए महापौर ने इसे नगर की गौरवशाली धरोहर बताया।निरीक्षण के दौरान महापौर और आयुक्त स्थानीय नागरिकों से भी रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में गार्डन विकास पर विशेष ध्यान

महापौर व आयुक्त ने स्वामी विवेकानंद वार्ड स्थित कॉलोनी के गार्डन का भी दौरा किया, जहां बारिश के पानी के कारण जलभराव की समस्या सामने आई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बगल के कुएं तक पाइपलाइन की व्यवस्था की जाए जिससे कॉलोनी का पानी सीधा कुएं में चला जाए जिसे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।साथ ही, गार्डन को सुंदर और सुविधाजनक बनाने हेतु विस्तृत इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती विभा चंद्राकर भी मौजूद रहीं और उन्होंने कॉलोनीवासियों की ओर से समस्याओं को सामने रखा।

नागरिकों से संवाद बन रहा महापौर की पहचान

सुबह-सुबह शहर का भ्रमण कर रहे महापौर रामू रोहरा की ये पहल जनता के बीच सराही जा रही है। वे स्वयं लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को समझते हैं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर रहे हैं। उनके इस सक्रिय और जनसरोकार वाले रवैये की हर ओर तारीफ हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!