Uncategorized

महापौर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, अभिभावकों से की अभियान को सफल बनाने की अपील

0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं-रामू रोहरा

धमतरी। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस रविवार सुबह धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा इतवारी बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं।
महापौर ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार केवल एक नारा नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त बन चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि जिले में 28 से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 लाख 10 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
महापौर ने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने और अपने आसपास के प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही धमतरी जिला पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाए रखेगा। इस दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!