आदर्श शिक्षण समिति द्वारा एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

शिक्षा समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा शिक्षक इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बदलते शैक्षिक परिवेश, नई शिक्षा नीति, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं तकनीकी नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।
इसी उद्देश्य से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित नूतन हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नूतन इंग्लिश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नूतन माध्यमिक विद्यालय सिहावा चौक के समस्त शिक्षक शिक्षकाओं के लिए विद्यालय प्रांगण के नवनिर्मित सभागृह मे सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया जिससे शिक्षकों के ज्ञान, कौशल, शिक्षण दक्षता तथा नवाचारों को प्रोत्साहित किया जा सके। इस कार्यशाला के माध्यम से तीनों विद्यालय के 60 प्रतिभागियों को नवीन शिक्षण तकनीकों, छात्र-केंद्रित शिक्षण, मूल्यांकन पद्धतियों, डिजिटल संसाधनों के उपयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया मुख्य वक्ता शिक्षाविद श्री संतोष जैन सीए दुर्ग द्वारा प्रदान किया गया।
संध्या तक चले कार्यशाला के अलग अलग विषय के सत्र मे संतोष जैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक ज्ञान वर्धक उदाहरण के द्वारा सार गर्भित उद्बोधन दिया।समिति के अध्यक्ष निर्मल बारड़िया ने कहा की यह प्रशिक्षण कार्यशाला शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने, नई शिक्षण विधियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।मंच का संचलन सह-सचिव श्री रोहिताश मिश्रा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव रामलखन गजेंद्र ने किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से समिति के प्रताप राव कृदत्त, सुनील जैन, दिनेशपुरी गोस्वामी, मनोज सोनी तीनों विद्यालय के प्राचार्य सुधीर गायकवाड़, श्रीमती नम्रता पाठक, दिनेश गोस्वामी, आर. के. साहू,शिक्षक एच. सी. खीस्ट्री, प्रकाश पवार सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें।
यह कार्यशाला शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं शिक्षकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी इस प्रयास एवं विश्वास के भाव के साथ मुख्य वक्ता को पूर्व विद्यार्थी के द्वारा हस्तनिर्मित बस्तर आर्ट भेंट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
