Uncategorized

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शिवमंदिर मे की गई पूजा व शीतल छाँछ का वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर संकल्प की कामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आज सोरिद नगर स्थित भगवान शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन एवं अभिषेक के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सोरिद नगर के अनेक नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रकार राष्ट्र निर्माण, गरीब कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश का नेतृत्व करते रहें।
पूजा-अर्चना के पश्चात व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा क्षेत्र के राहगीरों एवं वार्डवासियों के लिए शीतल छाछ का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री महेंद्र पंडित जी नगर निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का एक प्रेरणादायक पक्ष यह भी रहा कि छाछ वितरण के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वयं कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की। वितरण के दौरान उपयोग किए गए डिस्पोजल, प्लास्टिक सामग्री एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सलज अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उपस्थित सोरीद वार्ड वासी ,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नरेंद्र जायसवाल, अमित अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शुभांक मिश्रा, पूर्व पार्षद रितेश नेताम नव जागृत दुर्गा उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी एव सदस्य , नारी शक्ति श्रीमती कृष्णा देवी अग्रवाल, श्रीमती रेखा मंचल, उत्तम सिन्हा, टीपू विश्वकर्मा,
अंकालू राम सिन्हा, पंकज गौतम, ऋषभ रजक, पिताम्बर साहू, भवानी सिन्हा, काशी राम साहू, कमल सेन, राजेश्वर सिन्हा, तुमेश्ववर विश्वकर्मा, कमल सिन्हा, पुनीत सेन (कालू)आदि लोग उपस्थित रहे. उक्त जानकारी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अशोक संचेती (नगरी) द्वारा दी गई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!