Uncategorized

भाजपा के करनी और कथनी में है अंतर – सुमन सोमेश मेश्राम

विष्णु के सुशासन में खुल रहे है नये शराब दुकान ,अपराधिक घटनाओ को मिलेगा बढ़ावा


धमतरी। साय सरकार ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश में नए 67 शराब दुकान के निर्णय लिया है जिस पर डाक बंगला वार्ड के कांग्रेस पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने प्रदेश में नये शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा है ये मोदी की गारंटी, विष्णु की सुशासन है ये चुनाव के समय शराब बंदी के बाते करने वाली भाजपा नए शराब दुकान खोलने कि तैयारी कर रही है भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है युवा वर्ग लगातार नशापान की ओर बढ़ता जा रहा है नशे के कारण शहर में लगातार हत्या हो रही हैं आम आदमी सुरक्षित महसूस नही कर रहे है। ऐसे हालातो में नए शराब दुकान खोलना नशे को बढ़ावा देना है । जिससे प्रदेश एवं शहर में अपराधिक घटनाएं बढ़ेगी साय सरकार को शराब दुकानें बंद करने की दिशा में कार्य करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!