Uncategorized

नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने किया पीआईसी का गठन


नगरी। नगर पंचायत कार्यालय नगरी में अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसी कड़ी में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने पीआईसी मेम्बरों का गठन किया। साथ ही पार्षदों को संबंधित विभागो का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है। पीआईसी में शामिल सभी पाँच सदस्यों को विभागों का वितरण कर दिया गया है, जिसमें लोक निर्माण, जल कार्य व आवास एवं पर्यावरण समिति के सभापति वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अश्वनी निषाद, चिकित्सा तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, के सभापति वार्ड 14 के शंकर लाल देव, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा को पुनर्वास एवं नियोजन विधि तथा सामान्य प्रशासन समिति के सभापति बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद अलका किरण साव को शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण समिति के सभापति, वार्ड क्रमांक 5 से विनीता कोठारी को राजस्व तथा बाजार समिति, के सभापति बनाया गया है। पीआईसी में दो नए पार्षद और तीन पुराने पार्षदों को स्थान दिया गया है। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि पीआईसी के गठन में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें पिछड़ा वर्ग से दो सदस्य एसटी वर्ग से दो सदस्य व सामान्य वर्ग से एक सदस्य को लिया गया है। साथ ही अनुभव व कार्यकुशलता के साथ सामंजस्य बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!