Uncategorized

माँ की चुनरी यात्रा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू


धमतरी। सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित माँ की चुनरी यात्रा में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। पुराने बस स्टैंड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा शहर के हृदय स्थल सदर बाजार सहित शास्त्री चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर और गणेश चौक से होते हुए माँ विंध्यवासिनी मंदिर पहुँची। विधायक श्री साहू ने माँ के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। श्रद्धा, भक्ति और आस्था से सराबोर इस चुनरी यात्रा में विभिन्न समाजों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक लेखराम साहू , जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर, सर्व समाज के जिला अध्यक्ष महेश रोहरा , विजय गोलछा कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जिला महामंत्री आकाश गोलछा , दीपक लखोटिया , सर्व समाज सचिव अशोक पवार , विक्रांत शर्मा , शगुन पटेल , दिलीप पटेल एल्डरमेन , साथ में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!