Uncategorized

मुख्य मार्गो पर कभी भी छा जाता है अंधेरा, बढ़ी हादसे की आंशका

सिहावा चौक से अर्जुनी मोड तक डिवायडर में लगी स्ट्रीट लाइटे हुई भगवान भरोसे

आये दिन स्ट्रीट लाईटो के बंद रहने की मिलती रहती है शिकायतें

धमतरी। शहर के प्रमुख मार्गो पर शाम ढलते ही प्रकाश व्यवस्था भगवान भरोसे हो जाती है। ऐसे में अंधेरा के कारण हादसे की आंशका बनी रहती है।
बता दे कि कि शहर के प्रमुख मार्गो पर रोड डिवायडरों पर स्ट्रीट लाईटे लगाई है। जिससे सड़क के दोनो ओर सड़के लाईटों की रोशिनी से जगमग होती है। लेकिन आये दिन लाइटे जलती ही नहीं है। नतीजन सड़को पर अंधेरा छा जाता है। यह समस्या सबसे ज्यादा रायपुर रोड पर नजर आती है। जहां विशेषकर सिहावा चौक से अर्जुनी मोड़ तक सबसे ज्यादा लाइटे बंद रहने की समस्या आती है। कई बार तो पूरे मार्ग पर सभी लाईटे बंद रहती है। या कभी कुछ क्षेत्र की लाईटे ही बंद रहती है। रायपुर रोड पावर हाउस के पास के व्यापारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लगभग सप्ताह भर तक लगातार स्ट्रीट लाइटे बंद रही जिससे व्यापारियों के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती रही। वहीं कुछ दिन पूर्व ही सिहावा चौक से नया बस स्टैण्ड तक की स्ट्रीट लाईटे बंद रही। उक्त मार्ग के व्यापारियों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में यह समस्या सालों से बनी हुई है। कई बार निगम में सूचित भी किया गया है लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। अंधेरे के कारण मार्ग में मवेशियों से टकराने व सड़क हादसे होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए इस व्यस्त व महत्वपूर्ण मार्ग में प्रकाश की उचित व्यवस्था करने की मांग लोगों द्वारा की गई है।
कई स्ट्रीट लाईटे हुई खराब
बता दे कि डिवायडर पर लगी स्ट्रीट लाईटे जलती है तब भी कई कई स्ट्रीट लाईटे बंद रहती है। वहीं विद्युत खंभो में लगे सजावटी एलईडी लाईटे भी कुछ स्थानों पर खराब हो चुकी है। जो शहर की सुन्दरता पर चार चांद लगाने के प्रयासों पर पानी फेर रहा है। ऐसे में खराब स्ट्रीट लाईटों व एलईडी पैनल को बदलने की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!