एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म मया बिना रहे नइ जाए,4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित

धमतरी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेह्तरीन फिल्म”एवीएम” गाना ऑडियो वीडियो कंपनी के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से धमतरी सहित प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता संतोष कुर्रे और उनके पुत्र दीपक कुर्रे के निर्देशन में बनी फिल्म में नायक करन एवं किरण पहले भी कई हिट एल्बम गीतों में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे दीपक कुर्रे को छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का लंबा अनुभव कैमरा एडिटिंग डबिंग में काफी लंबा अनुभव रहा है, उन्होंने मशहूर निर्देशक सतीश जैन को भी असिस्ट किया है। संगीतकार कैलाश मांडले ने फिल्म के गीतों को कर्णप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के निर्माता संतोष कुर्रे ने बताया कि करन-किरण की जोड़ी को एल्बम गीतों में दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला, जिसके चलते उन्होंने फिल्म निर्माण का फैसला लिया।फिल्म मे अदाकारी की है.करण किरण चौहान, पुष्पेंद्र सिंह मनोज जोशी, अंजलि चौहान, सुमित्रा साहू, संगीता निषाद, भूपेश लिल्हारे, मायरा यदू, दीवाना पटेल, शशि रंगीला ,सरला गंधर्व चौहान, झरनेश यादव, शंकर झारिया, मुस्कान शर्मा, रितेश चौहान, पिंकी साहू, बबली कुर्रे अमर सिंह कुर्रे.
मया बिना रहे नइ जाए साफ-सुथरी, पारिवारिक ताने-बाने, और इमोशन्स से भरपूर फिल्म है। इसके शानदार गाने, दमदार अभिनय और बेहतरीन निर्देशन इसे खास बनाते. जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेंगे |


