Uncategorized

नगर पंचायत नगरी की त्वरित पहल से 60 वर्षीय हितग्राही को व्हीलचेयर, 13 अन्य को मिली छड़ी

नगरी। मानवता और संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए नगरी नगर पंचायत ने वार्ड क्रमांक 6 निवासी 60 वर्षीय इंदु बाई निशाद को व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर उनकी दैनिक जीवन की बड़ी समस्या का समाधान किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदु बाई निशाद कुछ दिन पूर्व अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उन्हें चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उम्र अधिक होने के कारण वे स्वयं से शौचालय तक जाने में भी असमर्थ हो रहे थे। अपनी पीड़ा को उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के समक्ष रखा तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर आवेदन प्रस्तुत किया।नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र दो दिनों के भीतर ही धमतरी समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक बुजुर्ग को सहारा मिला, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी विश्वास और मजबूत हुआ। समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉक्टर मनीष पांडे एवं सहायक कौशल कुमार साहू एवं तोस कुमार जयसवाल का नगरी नगर पंचायत की समस्त जनपद निधियां ने भी आभार व्यक्त किया हैइसी क्रम में नगर पंचायत नगरी द्वारा क्षेत्र के 13 अन्य जरूरतमंद नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार छड़ी भी प्रदान की गई, ताकि वे अपनी दैनिक दिनचर्या सुगमता से पूर्ण कर सकें।व्हीलचेयर प्राप्त कर निशाद ने भावुक होकर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति अश्वनी निषाद, विनिता कोठारी, शंकर देव, चेलेश्वरी साहू, राजा पवार, जयंती तुकेश्वरी साहू, मिक्की गुप्ता, अंबिका ध्रुव, नरेश, पटेल देवचरण ध्रुव सहित समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।नगर पंचायत नगरी की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना का सशक्त उदाहरण है, जो प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की नई मिसाल कायम करती है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!