Uncategorized

आदिवासी समाज में प्राचीन सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलता है – रामू रोहरा

धमतरी-आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील धमतरी द्वारा वार्षिक अधिवेशन एवं समापन समारोह का आयोजन नगर पंचायत आमदी (कृषि उपज मंडी) धमतरी में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर एकता, संस्कृति और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ सहभागी बने।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा (नगर पालिक निगम, धमतरी) रहे, जबकि अध्यक्षता सीताराम सोरी परिक्षेत्राध्यक्ष, पोटियाडीह ने की। विशिष्ट अतिथियों में अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष, जनपद पंचायत धमतरी, अजय ध्रुव सभापति, जिला पंचायत धमतरी,श्यामलाल नेताम मुड़ाध्यक्ष, आदि. ध्रुव गोंड समाज,सभापति न.नि. धमतरी, डॉ. ए. आर. ठाकुर तहसील सलाहकार, घनेश्वरी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष, कन्या महाविद्यालय धमतरी, कीर्तन मीनपाल जनपद सदस्य, रत्नाबांधा, संतकुमारी साहू जनपद सदस्य, पोटियाडीह एवं नेहा पवार जनपद सदस्य, लोहरसी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और सामाजिक मूल्य हमारी धरोहर हैं, जिन्हें सहेजकर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने समाज के युवाओं से नशामुक्ति, सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
महापौर ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। श्री रोहरा ने यह भी कहा कि नगर निगम धमतरी द्वारा समाज के विकास, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि इसी एकता के बल पर समाज और अधिक प्रगति कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सामाजिक उत्थान, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अंत में सभी अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!