Uncategorized

त्रि-दिवसीय संगीतमय मंगलभजन एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा

त्रि-दिवसीय संगीतमय मंगलभजन एवं समागम समारोह, नवागांव (कंडेल), जिला धमतरी में सतनामी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों की ऐतिहासिक उपस्थिति के बीच कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी समापन हुआ।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के जागरण के सशक्त माध्यम हैं। यह मंच समाज को एकजुट कर विकास की नई दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज सदैव सत्य, सेवा और समरसता के पथ पर अग्रसर रहा है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।महापौर ने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को सम्मान, अवसर और अधिकार दिलाना हमारी प्रतिबद्धता है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ नगर निगम धमतरी निरंतर जनसेवा के कार्यों को गति दे रहा है।उन्होंने ग्राम नवागांव (कंडेल) के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास के बल पर हम धमतरी को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जब समाज संगठित होता है, तो विकास की राह और भी मजबूत हो जाती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!