NH 30 में चलती ट्रक में आग लगने से मचा हड़कंप.. कच्चा लोहा भरकर जा रहा था रायपुर
धमतरी फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया

धमतरी। नेशनल हाईवे में पुरूर के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही धमतरी अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 QH 9770 मैं कच्चा लोहा भरा था रायपुर की ओर जा रही थी तभी क्रूर के पास अचानक आग लग गई तत्काल धमतरी फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर धमतरी से फायर में शितेश पवार, देवेंद्र साहू, रोहित शिवना चालक जितेश साहू मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।तब तक आग फैल चुकी थी और ट्रक लगभग 80% जल चुकी थी केबिन बचा हुआ था।
वाहन मालिक नारायणपुर निवासी रामानंद यादव ने बताया कि उसका 16 चक्का ट्रक है जिसमें छोटे डोंगर से आयरन लेकर ड्राइवर रायपुर जा रहा था। तभी आधी रात को पुरूर के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी में उसे लगभग 30 से 35 लाख का नुकसान हुआ है, सिर्फ केबिन बचा है बाकि पूरा ट्रक जल गया है।
