Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों का बढ़ा मान-सम्मान – हरख जैन

जनादेश परब पर कोलियारी व भखारा धान खरीदी केंद्र में मनाया गया किसान सम्मान दिवस

भखारा-राज्य शासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अवसर पर कोलियारी एवं भखारा सोसायटी धान खरीदी केंद्र में किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित हरख जैन पप्पू ने कहा कि भाजपा शासित विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सपने पूरे हुए। जो संकल्प किए गए थे वो भी शासन के एक वर्ष में ही बहुत से पूर्ण हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने शासन के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों, महिलाओं, गरीब एवं पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया गया है।इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी ने सविस्तार कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति प्रबंधक तरुण साहू एवं राम साहू ने संचालन आभार व्यक्त किया। किसानों अतिथियों का माला गुलाल नारियल से सम्मान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। उनके अनुभव और प्रश्नों के जवाब दिए गए।
इस अवसर पर बिसौहा राम, गोपालन साहू, कुमेश साहू, बासुदेव साहू, छबी लाल सिन्हा, नेम चंद, शांति स्वरुप, पद्ममन साहू, मिलउ राम, मनहरण सहित किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!