Uncategorized

जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है – कामताप्रसाद शरण

बनियापारा में शिव महापुराण कथा का आयोजन, उमड़ रही भीड़


धमतरी। शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है। बनियापारा धमतरी के पटेल बाड़ी में आयोजित कथा में सुप्रसिद्ध सिरकट्टी आश्रम के संत कामता प्रसाद शरण अपने मुखारविंद से कथा रसपान करा रहे है। इससे सुनने भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी है। कथावाचक संत शरण ने कर्म को लेकर बताया कि जीवन में कर्म का विशेष महत्व है। क्योकि कर्म के हिसाब से ही मानव को फल मिलता है। इसलिए सदैव अच्छे कर्म करे। अच्छे कर्म करने से जीवन सुखमय होगा। नारी का जिक्र करते हुए कहा कि नारी शक्ति का रुप है। इसलिए इन्हे सदैव सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। क्योकि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। पश्चात शिवलिंग उत्पत्ति प्रसंग पर कथा रसपान कराया। वही शनिवार के कथा में उन्होंने बताया कि मानव को जीवन में अहंकार नही करना चाहिए। जीवन को अच्छा बनाना है हदृय में भगवान का नाम धारण करना होगा। पश्चात रामजन्म प्रसंग पर भक्त झूमते हुए अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर संरक्षक प्रेमा देवी यादव, अध्यक्ष जागेश्वरी धीवर, सचिव मधु यादव, शांता यादव, पुष्पा यादव, सुनीता पटेल, संध्या धीवर, खुशबु अग्रवाल, दुर्गा यादव, ईश्वरी पटेल, अंजली यादव के अलावा बबला पटेल, मोहन यादव, भूषणलाल सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!