Uncategorized

स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 : धमतरी निगम द्वारा जन-जागरूकता और नवाचार से सजेगा पर्व

स्वच्छता बनाये रखने की विशेष अपील, स्वच्छता थीम पर अग्रणी गणेश पंडाल को निगम करेगा सम्मानित

 

धमतरी-नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा इस वर्ष स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के अंतर्गत कई रचनात्मक एवं जागरूकता-प्रधान गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण-संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। यह अभियान न केवल त्योहार की रौनक बढ़ाएगा, बल्कि लोगों को स्वच्छ और सतत जीवनशैली के लिए प्रेरित भी करेगा।स्वच्छता की विशेष गतिविधियों के लिए निगम ने गणेश पंडाल के आयोजकों से निम्न बिंदुओं पर अपील की है।

*स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन*

नगर निगम द्वारा विशेष सफाई दलों का गठन किया गया है जो पूजा स्थलों, गणेश पंडालों और विसर्जन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे। गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए डस्टबिन की व्यवस्था प्रत्येक गणेश पंडाल में करने की अपील आयोजकों से की जाएगी।

*जन जागरूकता अभियान*

स्वच्छता से सभी को जोड़ने की अपील करते हुए पर्यावरणीय जिम्मेदारी को लेकर चेतना बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। स्वच्छता में जनभागीदारी के लिए
नगर निगम नागरिकों से अपील कर रहा है। नागरिक सहभागिता की भी अपील की जाएगी।

*वेस्ट टू बेस्ट” आर्ट प्रतियोगिता*

कचरे से कला निर्माण के माध्यम से लोगों को रचनात्मक रूप से पुनर्चक्रण (recycling) के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

*संचालन एवं निगरानी व्यवस्था*

पूरे अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी का गठन किया जायेगा तथा व्यावसायिक एवं सार्वजानिक क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई हेतु विशेष साफ़ सफाई दल का गठन किया जायेगा

*स्वच्छ गणेशोत्सव पंडाल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार*

शहर भर के गणेश पंडालों को स्वच्छता के अनुरूप और पर्यावरणीय दृष्टिकोण के आधार पर मूल्यांकन कर पुरस्कृत किया जाएगा। इससे आयोजकों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ जागरूकता भी बढ़ेगी।

*सुनियोजित विसर्जन व्यवस्था*

प्राकृतिक जलस्रोतों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा विशेष विसर्जन घाट तैयार किए गए हैं, साथ ही, मूर्ति संग्रहण केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!