Uncategorized

आमदी में नवकन्या पूजा में शामिल हुए प्रकाश शर्मा

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता- प्रकाश शर्मा

नवरात्रि का पर्व मूलतः शक्ति की उपासना है, शक्ति नारी स्वरूप में है और भारत के इस पर्व के अंतिम तिथि को कन्या पूजा की परंपरा है, जिसमें बेटियों की पूजा की जाती है और उन्हें स्वादिष्ट भोजन करवाया जाता है।आमदी में भी माता का आशीर्वाद पाने के लिए भव्य कन्या भोज का आयोजन करवाया गया, जहाँ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व सभापति प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, आमदी नहर पंचायत के अध्यक्ष हेमंत माला सहित सभी बीजेपी पार्षद एवं आमदी के सभी गणमान्य नागरिक इसमे शामिल हुए और कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्य अतिथि प्रकाश शर्मा ने कहा कि उपनिषदों में बताया गया है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, हम भी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कन्या स्वरूप में नारी शक्ति की पूजा करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!