दलो की दलदल से परे लोगो की दिलों को जीतने का कार्य कर रही विधायक अंबिका मरकाम
नगरपंचायत को दिया पेयजल के लिए टैंकर,भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा टैंकर

लोगो मे एक आम धारणा होती है कि यदि विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष दोनों अलग अलग दल से हो तो विधायक निधि का कार्य नगर पंचायत में होना दिन में सपने देखने जैसा है।लेकिन सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम की धारणा बिल्कुल इसके विपरीत है और उन्होंने दलगत राजनीति को परे रखकर जनता की हितो को सर्वोपरि रखा और जैसा कि उन्होंने हर अवसर पर कहा कि विकास के राह पर वे कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी,इसी बात को चरितार्थ करते हुए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा को पानी टैंकर सौंपते हुए नगरी नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।ज्ञात हो की नगरी नगरपंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं और विधायक अंबिका मरकाम कांग्रेस की आस्थावान कार्यकर्ता है किंतु जब विकास की बात आती है तो दलगत राजनीति को परे रखकर जनता का हित सर्वोपरि मानकर दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने जनता के समक्ष एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। विधायक द्वारा दिये गए इस सौगात को जहाँ नगर पंचायत की जनता ने खुले दिल से सराहा वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित पूरी नगर पंचायत की टीम की कार्यो की सराहना पूरे नगर में हो रही है।
इस अवसर पर विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि नगर और क्षेत्र के विकास में कभी भी दल की राजनीति आड़े नही आएगी और जनता ने जिस उद्देश्य और अपेक्षा से उन्हें चुनकर भेजा है उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करेगी।नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि नगर को पानी टैंकर की सौगात बहुत बड़ी उपलब्धि है,उन्होंने विधायक अंबिका मरकाम द्वारा नगर विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि पक्ष और विपक्ष मिलकर नगरी नगर को सुंदर और विकसित बनाएंगे इसमे दल की राजनीति आड़े नही आएगी।इस अवसर पर
नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली ब्लॉक अध्यक्ष भूषण साहू,पार्षद अश्विनी निषाद शंकर देव जयंती टुकेश्वरी साहू मिकी गुप्ता डगेश्वरी साहू राजा पवार असकरण पटेल तामेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।

