Uncategorized

सोरिद नगर शांति घाट में जुआ खेलते 3 गिरफ्तार,नगदी 15,40, कार व ताश गड्डी सहित जप्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर शांति घाट के पास बिजली लाईट के नीचे कुछ लोग काट-पत्ती (52 पत्ती ताश) पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 3 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।जुआरियों में गोपाल साहू पिता मंगल, 27 वर्ष, निवासी मराठापारा धमतरी, गजेन्द्र माहू पिता शत्रुहन, 40 वर्ष, निवासी सांकरा,थाना अर्जुनी, धमेन्द्र साहू पिता रोहित, 25 वर्ष, निवासी लिमतरा, थाना अर्जुनी शामिल है।
गवाहों के समक्ष जुआरियों के कब्जे से नकदी रकम 15,400 रूपये,एक मारुति वेगनआर कार (पुरानी, उपयोगशुदा) कीमती लगभग 75,000 रूपये,52 पत्ती ताश,कुल जुमला कीमती- 90,400 रूपये जप्त किया गया।मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 202/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया,
एवं पृथक से धारा 170,126,135(3)
बीएनएसएस.प्रतिबंधक धाराओं के तहत भी कार्यवाही कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!