छग चेंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज धमतरी द्वारा एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नवीन मुक्ति धाम, हटकेशर वार्ड,धमतरी में पौधरोपण किया गया.
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदेश के सभी जिला और इकाइयों में एक साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से प्रदेश को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में धमतरी ईकाई अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा, प्रदेश मंत्री आलोक पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी मितेश जैन, रमेश दीवानी, कन्हैया कामरानी, प्रकाश थारवानी, समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।