Uncategorized

विद्या कुंज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिव्यांग व बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विद्याकुंज स्कूल लोहरसी के छात्र-छात्राओं के द्वारा सार्थक विद्यालय धमतरी ,श्रवण बाधित बालिका विद्यालय धमतरी के छात्र-छात्राओं के साथ रक्षाबंधन पर्व के पूर्व दिवस एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर बधाई संदेश दिया , साथ ही विद्या कुंज विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सार्थक विद्यालय एवं श्रवण बाधित बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, एवं कपड़ा उपहार दिया गया l विशेष बात यह है कि सार्थक विद्यालय के बच्चे अपने हाथ से बना रक्षा सूत्र बांध कर बहुत ही आनंदित हुए l खुशी के इस पावन क्षण में श्रवण बाधित विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया,वह पल बहुत ही स्मरणीय रहा.श्रवण बाधित बालिका विद्यालय में संयुक्त रूप से नशा मुक्ति रैली निकालकर नशा मुक्त भारत का शुभ संदेश दिया गया.वृद्धाश्रम रुद्री में विद्या कुंज स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया जिससे वृद्ध जन बहुत ही आनंदित हुए तत्पश्चात वृद्ध जनों को छात्र-छात्राओं द्वारा खाद्य सामग्री एवं कपड़ा भेंट किया गया.अंत में शाला परिवार द्वारा वृद्ध आश्रम संचालन समिति प्रमुख को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!